"हार नहीं होती"
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती |
नन्ही चींटी जब दाना ले कर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है |
मन का विश्वाश रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना गीरकर चढ़ना न अखरता है |
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ||
डुबकिया सिन्धु में गोताखोर लगाता है,
जा जाकर खाली हाथ लौट आता है |
मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दूना उत्साह इसी हैरानी में |
मुठ्ठी उसकी हर बार खाली नहीं होती,
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ||
असफलता एक चुनौती है -- स्वीकार करो,
क्या कमी रह गयी है देखो और सुधार करो |
जब तक सफल न हो नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम |
कुछ किये बिना ही जयजयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती ||
Monday, 16 May 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Followers
Blog Archive
-
▼
2011
(21)
-
▼
May
(20)
- http://www.GlitterMaker.com/ - Glitter Graphics - ...
- Scraps99.com V4orkut.info ([b][i][red]Click for m...
- dog game
- http://www.youtube.com/watch?v=HWbzMmZ9CMo
- No title
- Desh ke har kone mai ek neta hai wo kabhi ...
- SpidErrrrr !!!!!!!!!!!
- "हार नहीं होती" लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,...
- <!-- BEGIN CBOX - www.cbox.ws - v001 --> <!-- END ...
- No title
- No title
- Share this!
- If you want others to be happy, practice compassio...
- Share this!
- Share this!
- Tweet
- No title
- HOW TO DO MOONWALK !!!!!
- mst watch
- amazing bike stunt
-
▼
May
(20)
No comments:
Post a Comment